नकली विदेशी शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, कुरकुरे की बोरियो में छिपाकर भेजते थे बिहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 1, 2025

नकली विदेशी शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, कुरकुरे की बोरियो में छिपाकर भेजते थे बिहार

जामताड़ा : बिहार व बंगाल में नकली विदेशी शराब की तस्करी करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में जामताड़ा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बीती रात एक ट्रक से बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब और स्प्रिट बरामद किया है। इसके अलावा शराब तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी धनबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत में एसपी राजकुमार मेहता ने उपर्युक्त बातें बताई। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुरकुरे की बोरियों के बीच छिपाकर नकली शराब बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद उन्होंने एक विशेष टीम बनाकर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू की गई। वाहन जांच के दौरान डब्ल्यूबी51 सी 5752 डीसीएम ट्रक से 210 पेटी नकली विदेशी शराब और 78 पेटी स्प्रिट बरामद हुई। कुरकुरे की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर ट्रक में ले जाया जा रहा था। वहीं ट्रक को स्कॉट कर रही दो कार से भी पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस शराब की कीमत बिहार में लगभग 50 लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस गिरफ्त में आए शराब कारोबारियों में ट्रक चालक दारा सिंह, चंद्रदेव मंडल, रहीम अंसारी और संतोष पासवान शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, 50 बोरी कुरकुरे खाद्य वस्तु और 33 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

See also  Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

बिहार के अरवल में SDPO समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप

राजा यादव सिंडिकेट का सरगना
पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा सिंडिकेट है। धनबाद का राजा यादव सिंडिकेट का सरगना है। जांच में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। चंद्रदेव मंडल नकली विदेशी शराब के कारोबार में कई बार जेल जा चुका है। बताया जाता है कि इस सिंडिकेट में कई बड़े पहुंच वाले लोग भी शामिल हैं । धनबाद जिले के मनियाडीह इलाके के करमाटांड़ गांव के रहने वाले चंद्रदेव मंडल इस अवैध कारोबार में कई वर्षों से संलिप्त रहा है । इन्हें गिरिडीह जिले के ताराटांड़ और जामताड़ा के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में इस नकली विदेशी शराब कारोबार के मामले में जेल भेजा जा चुका है। हालांकि बंगाल से लाए जा रहे इस शराब लदे वाहन में अन्य लोग भी शामिल हैं । उनके नाम को पुलिस ने उजागर नहीं किया है। पुलिस उन्हें भी अपने गिरफ्त में लेने को जुटी है । चंद्र देव के अलावा तीन लोग तीन वाहनों के चालक हैं और सभी धनबाद जिले के विभिन्न गांव के निवासी हैं ।

See also  SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल

दुमका में होटल के बाहर फायरिंग, खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद

यह सामान जब्त
एक ट्रक डब्ल्यूबी 51 सी 5752
नकली विदेशी शराब : 225 पेटी
प्लास्टिक के 50 बोरी में कुरकुरे
40 लीटरवाला 78 गैलन स्प्रिट :: 3120 लीटर स्प्रिट
मोबाइल फोन 07
छोटी कार दो
आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड
नकद 33000 रुप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now