ट्रेनिंग में कम नंबर लाने वाले RO एवं ARO के लिए चुनाव आयोग ने दो दिनों के लिए विशेष प्रशिक्षण , महाराष्ट्र के भी अधिकारियों की हुई ट्रेनिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 3, 2024

ceo jharkhand

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के वैसे पदाधिकारी जिनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु विगत माह में ही प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया था परंतु, प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित परीक्षा में कम अंक प्राप्त हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उनके लिए ऑनलाइन माध्यम से 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का निर्वाचन सदन में आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड के साथ–साथ महाराष्ट्र के भी निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को आयोग के प्रशिक्षकों ने चुनाव कराने संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय में बिंदुवार प्रशिक्षण दिया। साथ ही शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन कराने में आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई।

प्रशिक्षण सत्र में विगत में कम अंक प्राप्त करने वाले सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें वहीं मुख्य निर्वाचन कार्यालय से पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में सहायता हेतु सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी \ देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी  सुनील कुमार, सिस्टम एनालिस्ट  एस. एन. जमील सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

See also  रामगढ़ SP ऑफिस का PA बनकर ठगी, दुकानदार से iPhone 16 लेकर फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now