जयराम महतो के नाम पर की जा रही थी वसूली, JLKM के 6 नेताओं पर हुई कार्रवाई

जयराम महतो के नाम पर की जा रही थी वसूली, JLKM के 6 नेताओं पर हुई कार्रवाई

जमशेदपुरः डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो की पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई की गई है। जेएलकेएम के नाम पर वसूली करने वाले 6 नेताओं को वसूली की शिकायत के बाद पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो ने ये कार्रवाई की है।

BJP सांसद ढुलू महतो पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने वाले के घर चला बुलडोजर, BCCL ने अवैध कब्जे को लेकर की कार्रवाई
जेएलकेएम के नेता सागर महतो, विकास महतो, हेमंत महतो, दयासागर महतो, नंदलाल महतो और कालीराम महतो के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। तपन महतो ने इन सभी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है और चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर इनके खिलाफ कोई शिकायत मिली तो इनपर कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। तपन महतो ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पटमदा में पत्थर खदानों से पार्टी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।इसके बाद पार्टी ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई।जांच में सभी आरोप सही पाए गए. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now