रांची में डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से मांगी की गई पांच करोड़ की रंगदारी, अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

रांची में डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से मांगी की गई पांच करोड़ की रंगदारी, अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज

रांचीः अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा को फोन कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल, बातचीत की रिकार्डिंग और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
डॉक्टर के अनुसार, 29 जुलाई की रात एक अज्ञात नंबर से 42 बार कॉल और मिस्ड कॉल आए। 30 जुलाई को उसी नंबर से कॉल आई, जिसे डॉक्टर की पत्नी संगीता सिन्हा ने उठाया। कॉलर ने खुद को अरगोड़ा निवासी बताते हुए कहा कि उसका भाई बिड़ला कंपनी में जीएम है और कंपनी के लिए डॉक्टर की पोढ़ा स्थित पैतृक जमीन खरीदना चाहता है। उसने डॉक्टर के घर का पता जानने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने पता नहीं दिया। आरोपी ने बताया कि उसे यह नंबर सिसई के एक कर्मचारी से मिला है। 31 जुलाई को 22 कॉल आईं, जिन्हें डॉक्टर ने रिसीव नहीं किया। 2 अगस्त की सुबह जब डॉक्टर ने कॉल उठाई, तो आरोपी ने नाम पूछते ही लोहरदगा में गोली मारने की धमकी दी।

See also  9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, गुलशन कुमार दराद को CID ने धर दबोचा

इसके बाद दोपहर में डॉक्टर ने 17 सेकेंड और 1 मिनट 10 सेकेंड की दो बातचीत रिकॉर्ड की, जिसमें आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ₹5 करोड़ की मांग की। अरगोड़ा थानेदार सतीश कुमार गोराई ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रिकॉर्डिंग और कॉल डेटा के जरिए मोबाइल धारक और कॉल के स्रोत की पहचान की जा रही है, आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
आरोपी ने सफाईकर्मी से लिया है डॉक्टर का फोन नंबरः शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने सिसई के एक सफाईकर्मी से डॉक्टर का मोबाइल नंबर लिया था। डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा आपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। पुलिस मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के अलावा उपलब्ध रिकार्डिंग की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now