सीए इंटर में इक्विटी क्लासेस का जलवा, रुद्र राज डॉन बने रांची टॉपर, 14 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, संचालिका मोना मोहता और शुभम मोदी ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन को बताया कामयाबी का आधार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2026

सीए इंटर में इक्विटी क्लासेस का जलवा, रुद्र राज डॉन बने रांची टॉपर, 14 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, संचालिका मोना मोहता और शुभम मोदी ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन को बताया कामयाबी का आधार

रांची: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा में इक्विटी क्लासेस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संस्थान के विद्यार्थी रुद्र राज डॉन ने रांची में टॉपर बनकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से संस्थान में उत्साह का माहौल है। परीक्षा में सफल अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मेहनत और लगन से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।

14 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में रुद्र राज डॉन, आर्यन कुमार मिश्रा, पाविका विजय, श्रुति कुमारी, उर्वी मित्रा, साहिल अशरफ, नितिश कुमार, नेहा कुमारी, मोहित कुमार, प्रथम पटेल, उत्पल कुमार, वेदांत राजगारिया, धृति माहेश्वरी और गुंजन साबू शामिल हैं। विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप और अलग-अलग ग्रुप की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की।

मेहनत और सही मार्गदर्शन से मिली कामयाबी
इक्विटी क्लासेस की संचालिका मोना मोहता और शुभम मोदी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों तथा शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

See also  कोडीन कफ सिरप मामले में ED की जांच के बीच दूसरी संदिग्ध मौत, रांची के ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार ने दम तोड़ा

इक्विटी क्लासेस की 11 सदस्यीय फैकल्टी टीम देती है प्रशिक्षण
इक्विटी क्लासेस की 11 सदस्यीय पेशेवर फैकल्टी टीम विद्यार्थियों को विषयों की गहरी समझ विकसित करने और परीक्षा की प्रभावी तैयारी में मदद करती है। संस्थान में कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाने तथा अवधारणाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, लक्ष्य विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाने के साथ भविष्य में एक कुशल पेशेवर बनने के लिए तैयार करना भी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now