पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की। भूतनाथ रोड़ स्थित उसके घर से 55 लाख रुपये कैश बरामद किये गए, जिसमें 20 लाख रुपये के नोट जले हुए थे। ईओयू की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे तेजस्वी के दो विधायक, बाहूबली की पत्नी के NDA में जाने की चर्चा तेज
बताया जा रहा है कि विनोद कुमार की पत्नी ने EOU की टीम को रेड करने से घंटों रोक के रखा। ईओयू की टीम पूरी रात विनोद कुमार राय के घर के बाहर सुबह होने का इंतजार करती रही। सुबह 5:20 में जबरन EOU की टीम विनोद के घर दाखिल हुई।EOU के अधिकारी घर में घुसते ही अवाक रह गए। इंजीनियर की पत्नी ने EOU की टीम से बचने के लिए लाखों रुपये जला डाली थी। टीम को जैसे ही जले नोट पर नजर पड़ी जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया।
आधार को SIR में स्वीकार करना होगा, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
हैरानी की बात है कि इस दौरान नगर निगम की टीम को भी बुलाया गया, क्योंकि नोट जलाने के बाद उसे नाला में बहा दिया गया था। जिस कारण नाला जाम हो गया था।नगर निगम की टीम नाला की सफाई में जुटी है।




