डेस्कः लीड्स टेस्ट मैच भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने ऋषभ पंत। इस मैच में भारत की ओर से अबतक पांच शतक लग चुके है।
कपड़ा चोरी करते पकड़ा गया दारोगा, CCTV में कैद हुई वारदात, एक के बाद एक दुकान से उठाया चार कपडों का थैला
मैच के दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत 118 रन पर आउट हो गए। दूसरे छोड़ पर केएल राहुल भी ऋषभ से पहले शतक जड़ चुके है। पहली पारी में भारत की ओर से पंत के अलावा कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया था। ऋषभ पंत किसी भी SENA टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में एक मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया है।
चारा घोटाला की तरह हुआ 800 करोड़ का एक्सपोर्ट घोटाला, स्कूटर-बाइक के नंबरों के जरिये हुआ फर्जीवाड़ा
ऋषभ पंत ने इस पारी में सिर्फ 130 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वहीं, पहली पारी में उन्होंने 146 गेंदों पर ये कारनामा किया था। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में पंत का ये 8वां शतक है। खास ये है कि इनमें से 6 शतक उन्होंने भारत के बाहर बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ ये उनकी 5वीं शतकीय पारी खेली। इनमें से 4 शतक उन्होंने इंग्लैंड में खेलते हुए जड़े हैं। पंत की इस शतकीय पारी ने उन्हें विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी पहुंचा दिया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच का सोमवार को चौथा दिन है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 और मेजबान इंग्लैंड ने 465 रन बनाए। अब भारतीय टीम की दूसरी में बल्लेबाजी चल रही है।पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने सबसे ज्यादा 106 रन बनाए थे वहीं हैरी ब्रूक महज एक रन से शतक से चूक गए।भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं।
तेजप्रताप यादव को है जान का खतरा, बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा-5 लोगों की है साजिश
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों पर 147 रन बनाए, जिसमें 19 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा। वहीं उप-कप्तान ऋषभ पंत ने 178 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों का योगदान दिया। पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े। उधर ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 16 चौके और एक छक्के की मदद से 159 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार-चार विकेट अपने नाम किया।


