लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद

लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद

लोहरदगा : उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लोहरदगा पुलिस बड़ी कामयाबी मिली है। सशस्त्र सीमा बल और जिला पुलिस की टीम की जेजेएमपी सुप्रीमो रविंद्र यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली है। हालांकि जेजेएमपी उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद अभियान दल द्वारा सतर्कता के साथ सर्च अभियान चलाने पर एक एसएलआर का मैगजीन, कुल 51 पीस 7.62 की गोली, दो पीस 7.62 खोखा, दो पीस इंसास का खोखा, एक पीस एके-47 का खोखा, एक पीस मैगजीन पाउच, पांच पीस एंड्रॉयड मोबाइल, तीन पीस की-पैड मोबाइल, एक पीस वाकी-टाकी, एक पीस पावर बैंक, नकद 3100 रुपये, डायरी, नक्सली पर्चा एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। इस संबंध में शुक्रवार को पेशरार थाना में कांड संख्या 04/25 में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 20.01.45 5235744a scaled

लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन

जेजेएमपी के उग्रवादियों के साथ पुलिस का यह मुठभेड़ लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती और लातेहार जिला के लातेहार थाना क्षेत्र के केदलीटो ली गांव में हुई है। बताया जाता है कि एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदगा जिले के पेशरार थाना अंतर्गत हरकट्ठा के जंगलों में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सचिन, विशाल, कालेश्वर खेरवार, शिव अपने दस्ता साथी के साथ घूम रहा है। यह दस्ता किसी बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। एसपी सादिक अनवर रिजवी एवं 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लातेहार के कमांडेंट के निर्देश पर सूचना का सत्यापन करते हुए शुक्रवार को किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर के साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे, जोबांग थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, कैरो थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो, पेशरार थाना प्रभारी गैलन रजवार, बगडू थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव, तकनीकी शाखाकर्मी, क्यूएटी बड़कीचांपी, सैट-75 एवं जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के साथ अभियान दल का गठन किया गया। इस सूचना का सत्यापन करते हुए अभियान दल जब पेशरार से आगे निकली तो पता चला कि दस्ता हरकट्ठा से आगे निकल गया है।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 20.01.43 467f6b5d scaled

लोहरदगा में डबल मर्डर से हड़कंप, घर के अलग-अलग कमरें में मिला दादी और पोते का शव

अभियान दल जेजेएमपी के दस्ता के जाने के रास्ते को सर्च करते हुए जब लातेहार जिला अंतर्गत लातेहार थाना क्षेत्र के केदलीटोली पहुंची तो दस्ता के होने की जानकारी मिली। अभियान दल को सतर्क करते हुए दस्ते के तरफ सतर्कता के साथ आगे जाने लगे तो जेजेएमपी दस्ता द्वारा पुलिस बल को लक्षित कर फायरिंग शुरु कर दिया गया। इस पर अभियान दल में शामिल जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। अभियान दल की जवाबी कार्रवाई से जेजेएमपी उग्रवादी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए। इसके बाद अभियान दल द्वारा सतर्कता के साथ सर्च करने पर एसएलआर मैगजीन, कारतूस, खोखा, मोबाइल, नगदी सहित कई सामान बरामद किया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now