झारखंड में हाथियों का कहर जारी, 24 घंटे के अंदर कई लोगों को कुचला, दो महिला समेत पांच की मौत

झारखंड में हाथियों का कहर जारी, 24 घंटे के अंदर कई लोगों को कुचला, दो महिला समेत पांच की मौत

रांचीः झारखंड में जंगली हाथियों का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जंगली हाथियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। जंगली हाथियों ने दो महिला समेत पांच लोगों को कुचलकर मार डाला है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी। अधिकारी के मुताबिक रामगढ़ जिले में सिरका जंगल इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि के अंगारा के जिदू गांव में मंगलवार रात एक 36 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने LJP नेता और पत्थर कारोबारी प्रेम सिंह से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, कहा-कोई अधिकारी बचा नहीं पाएगा
रामगढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) और वन रक्षकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग हाथियों के झुंड की आवाजाही पर लगातार निगरानी रख रहा है।

‘मुर्गियों को संभालकर नहीं रखा तो…’, पड़ोसी ने उठाया खौफनाक कदम, पंचायत ने लगाया 2000 रुपये का जुर्माना
मंगलवार दोपहर को रामगढ़ में एक अन्य घटना में 32 वर्षीय अमित कुमार राजवार की उस समय मौत हो गई, जब वह आठ जंगली हाथियों के झुंड के पास वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए गया था। अधिकारी ने लोगों से वन क्षेत्रों में सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

जीजा की जगह साला रेलवे की परीक्षा देने पहुंचा, जांच में पकड़ाया फर्जीवाड़ा, हुआ गिरफ्तार
वन विभाग के अनुसार, रामगढ़ और बोकारो जिलों की सीमा से लगे जंगलों में इस समय लगभग 42 जंगली हाथी अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। इधर, अंगारा थाना प्रभारी गौतम कुमार राजवार ने बताया कि हाथी हमले में घायल सनिचरवा मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now