जामताड़ाः जिले के नारायणपुर प्रखंड के कठडाबर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे बिजली मिस्त्री सरफुद्दीन अंसारी उर्फ कटी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया
मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, 19 वोट से जीत कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा। करंट लगने से उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। तत्काल नारायणपुर मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है








