दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का आकंड़ा अपनी वेबसाइ पर सार्वजनिक कर दिया है । इस आकंड़े में सभी दानदाताओं और राजनीतिक दलों के नाम शामिल हैं जिन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा मिला है । सुप्रीम कोर्ट ने पंद्रह मार्च तक डाटा सार्वजनिक करने का आदेश दिया था । १२ अप्रैल 2012 से 11 जनवरी 2024 के आंकडे सार्जनिक किए गए हैं ।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने १५ फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड की व्यवस्था खत्म करके चुनाव आयोग से डाटा सार्वजनिक करने के लिए कहा था । लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दलील थी कि आंकड़े जारी करने में वक्त लगेगा और 30 जून तक का समय मांगा था लेकिन देश की सबसे बड़ी अदालत ने फटकार लगाते हुए 15 मार्च तक जारी करने का आदेश दिया था ।
बताया जा रहा है कि बीजेपी को कुल चुनावी चंदे का इकतालीस फीसदी मिला है। दूसरी पार्टियों को बीजेपी की तुलना में बहुत कम चंदा प्राप्त हुआ है ।




