दो दिनों के झारखंड दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, तैयारियों का लेंगे जायजा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2024

रांचीः भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रांची पहुंच गए हैं । झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे पहुंचे हैं ।

राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग

आज वे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे । बताया जा रहा है कि तीन राष्ट्रीय दल और छह क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक होगी ।राजीव कुमार  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद विभिन्न सरकार एजेंसियों के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे और चुनाव के मद्देनजर जरुरी निर्देश दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन को मिलाकर कुल इक्कीस एजेंसियों के साथ बैठक होगी ।

जल्द हो सकता है चुनाव का ऐलान

चौबीस सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार झारखंड के सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे । बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है ।

See also  झारखंड में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी वंशावली बनवाकर आदिवासियों की जमीन पर हो रहा कब्जा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now