रांची में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

रांची में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

रांचीः राजधानी रांची के कांके इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटु स्थित ऊपर टोला में हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।घटना से पूरा इलाका दहल गया है और लोग डर के माहौल में हैं। सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटनास्थल की छानबीन की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

झारखंड में ACB की दो बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में घूसखोर SI और गुमला में पंचायत सचिव रिश्वत लेगे हुई गिरफ्तार
जमीन विवाद की आशंका
पुलिस के शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक राजेंद्र मुंडा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इलाके के लोग बता रहे हैं कि इससे पहले भी कांके क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी। यही वजह बताई जा रही है कि हत्या जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है।
इलाके में फैली सनसनी
घटना के बाद सुकुरहुटू और आसपास के मोहल्लों में तनाव का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now