एक दिन में सालभर की बारिशः दुबई के रेगिस्तान में बाढ़, एयरपोर्ट से लेकर मॉल तक पानी ही पानी, पड़ोसी मुल्क ओमान में 18 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2024

ek din esa saalbhar ki barish, dubai ke registan me badh

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को मुसलाधार बारिश हुई। आलम ये हो गया कि यूएई के मॉल से लेकर एयरपोर्ट तक पानी ही पानी भर गया। 45 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। देर शाम तक दुबई(dubai) में 4.75 इंच बारिश दर्ज की गई। ये यहां साल भर के बारिश का आंकड़ा है। ये बारिश 30 साल में सबसे ज्यादा है।

भारी बारिश से 18 की मौत

बाढ़ के पानी से यूएई के कई शहर जाम हो गए। पड़ोसी देश ओमान(oman) में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत हो गई। यूएई के मौसम विभाग ने दुबई , अबू धाबी ,सहित बड़े शहरों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश और आलोवृष्टि की चेतावनी दी है।

जमीन घोटाला में JMM नेता अंतु तिर्की समेत चार आरोपी को ED ने किया गिरफ्तार

बुधवार सुबह तक होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग की एडवाइजरी के मुताबिक, बुधवार सुबह तक बारिश और तूफान की स्थिति बनी रह सकती है ।मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बारिश ( heavy-rai)की वजह से एयरपोर्ट के साथ-साथ कई मॉल, मेट्रो स्टेशन और अन्य पब्लिक प्लेस पूरी तरह से जलमग्न नजर आए हैं।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दवा कारोबारी से मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जय हिंद फार्मा संचालक ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now