ED का एक्शन : जिस नेता ने कराया था हमला, उसके घर CRPF की 24 गाड़ियों को लेकर पहुंची ईडी की टीम

प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूरी तैयारी के साथ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर बुधवार सुबह सुबह पहुंची। 24 गाड़ियों में 100 से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के साथ ईडी की टीम शेख शाहजहां के घर छापेमारी कर उसे तलाश रही है। शेख शाहजहां पिछले 19 दिनों से फरार चल रहा है। ईडी की टीम पर हमला मामले में वो मुख्य आरोपी है।
शेख शाहजहां पिछले 19 दिनों से फरार है,ईडी की टीम पूरे दल बल के साथ शेख के घर रेड करने पहुंची है ।तलाशी के दौरान मौके पर सेंट्रल फोर्स के 125 जवान और 35 स्टेट पुलिस की तैनाती है, ईडी के आठ अधिकारी शेख शाहजहां के घर की तलाशी ले रहे हैं, बता दें कि राशन घोटाले में फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ कुछ दिन पहले लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now