राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के ठिकाने पर ED की रेड, बबीता देवी के घर छापेमारी से हड़कंप

बिहार के दो जिलों में ED की छापेमारी, फर्जी सरकारी नौकरी मामले में कार्रवाई

डेस्कः बुधवार की सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रवर्तन निदेशालय की दबिश हुई। ईडी ने राष्ट्रपति से सम्मानित मुखिया बबीता देवी के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि बबीता देवी सकरा प्रखंड के बिशनपुर वाहनगरी आदर्श पंचायत की मुखिया हैं। उन्हें उनके विकास कार्यों के लिए राष्ट्रपति से सम्मान भी मिल चुका है।

मिंता देवी और आशा के बाद अब 119 साल की मनतुरिया देवी को लेकर विवाद, चुनाव आयोग ने जानिए क्या दी सफाई

बुधवार करीब 6 बजे के आसपास, कई गाड़ियों में सवार ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बलों के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया। मुखिया के घर का मुख्य द्वार की घेराबंदी कर दी गई। औपचारिक दस्तावेज़ दिखाने के बाद टीम घर के भीतर घुसी और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।ईडी ने अब तक आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मामला वित्तीय अनियमितताओं और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से कई पंचायत प्रतिनिधियों पर सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के घर पर ईडी की मौजूदगी ने इस मामले को और भी पेचीदा बना दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now