ED रेड के बीच अंबा ने दिखाया विक्ट्री का साइनः मां हो गई भावुक, बोली-‘राजनीति है गंदा कर देता है बर्बाद’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2024

रांची : मंगलवार सुबह से बरकागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। रांची में सुबह आठ बजे से अंबा के घर और उनके रिश्तेदारों के यहां ईडी की रेड चल रही है। ईडी के चार अधिकारी अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास पर छापेमारी कर रहे है।
सुबह से चल रही छापेमारी के बीच अंबा दोपहर में मीडिया के कैमरे के सामने आई। घर के खिड़की से उन्होने हाथ हिलाकर इशारें में बहुत कुछ बताया। उन्होने हाथ के इशारे में बताया कि वो घर में कैद है, छापेमारी चल रही है। इस दौरान उन्होने विक्ट्री साइन भी दिखाया। अंबा की आंखे भरी नजर आ रही थी लेकिन वो चेहरे से मुस्कुराहट दिखाकर अपने आत्मविश्वास को दिखाना चाह रही थी।
वही अंबा की मां पूर्व विधायक निर्मला देवी ने ईडी की छापेमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्होने इस बात की जानकारी नहीं है। सभी लोग रांची में थे, रामगढ़ के आवास पर छापेमारी को लेकर उनको कोई सूचना नहीं है। ईडी छापेमारी पर बात करते करते वो भावुक हो गई, उन्होने कहा कि वो मीडिया के मुंह से छापेमारी की बात सुन रही है। अंबा रांची में है और उनके पिता योगेंद्र साव दिल्ली में है। उन्होने आगे कहा कि वो तो अंबा को कहती है मत लड़ो चुनाव, राजनीति बहुत गंदा है, आदमी को बर्बाद कर देता है। हमको राजनीति जरा सा भी पसंद नहीं है, हम झेले है ये सब 10 साल। कभी बाहर कभी जेल, चुनाव जीतने के बाद डेढ़ साल जेल में रहे।

See also  अंबा परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ED छापेमारी में मिले 35 लाख कैश, अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन कब्जा को लेकर हुई रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now