मंत्री के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर से 6 दिन पूछताछ करेगी ED

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2024

ED Court News

ED Court: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी कोर्ट  (ED Court News) में पेश किया गया। इस दौरान ईडी की ओर से दस दिन की पुलिस रिमांड देने की अनुमति मांगी गई। इसको लेकर ईडी की ओर से आवेदन दखिल किया गया था।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने ईडी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए अनुमति प्रदान की है। अब ईडी उनसे मिले पैसे के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। बुधवार के ईडी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

छापेमारी में ईडी को मिले 35 करोड़ रुपये

सोमवार को ईडी की कार्रवाई में पीएस संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से करीब 35 करोड़ रुपये से अधिक बरामद हुआ था। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के सहयोगी ठेकेदार मुन्ना सिंह के यहां से भी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया था। सोमवार की कार्रवाई के बाद ईडी की ओर से मंगलवार को भी रांची के कई इलाकों  में छापेमारी की जा रही है।

See also  CLAT 2026 में शौर्य प्रताप शाहदेव झारखंड टॉपर बने,हासिल किया AIR 22 रैंक

ठेकेदार के यहां से डेढ़ करोड़ मिले

ईडी की टीम को रांची के शुक्ला कॉलोनी में कॉन्ट्रैक्टर राजीव कुमार के आवास पर छापेमारी की जिसमें डेढ़ करोड़ कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पांच अन्य जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ेंः

Chamra Linda पर झामुमो की कार्रवाई, पार्टी की सदस्यता निलंबित

कॉन्ट्रैक्टर राजीव के घर ईडी ने डेढ़ करोड़ कैश किया बरामद, पांच ठिकानों पर ED की रेड जारी

मुस्लिमों को मिलना चाहिए पूरा आरक्षण, तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान लालू यादव का बड़ा बयान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now