“पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं” नीतीश कुमार के ताजा बयान को तेजस्वी यादव ने कहा-महिलाओं का अपमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2025

"पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं" नीतीश कुमार के ताजा बयान को तेजस्वी यादव ने कहा महिलाओं का अपमान

पटना: प्रगति यात्रा पर निकले नीतीश कुमार के ताजा बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बेगूसराय में जीविका दीदी से बातचीत के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलओं से संवाद के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जो मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गया।

Bihar Election: काराकाट हारे पवन सिंह की पत्नी अब लड़ेंगी चुनाव; ज्योति सिंह बोलीं- जनता तय करेगी सीट
बेगूसराय में महिलाओं से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने महिलाओं से कहा कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं जी, अब कितना बढ़िया हो गया है, सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं है, और बोलती कितना बढ़िया है, पहले नहीं बोल पाती थी, बहुत अच्छा है। जहां भी जाते है जीविका दीदी का दर्शन करते है। मुख्यमंत्री जब ये बाते बोल रहे थे तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मुस्कुराते नजर आए।

 

सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार, दिल्ली में बिहार-यूपी के 18 लोगों की कर चुका है हत्या, जेल के आसपास फेंकता था शव के टुकड़े
ये वीडियो वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा कि पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी।‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक' मत बनिए’! आप 𝐂𝐌 है 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं। 'स्त्री परिधान विशेषज्ञ' बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है।

See also  4 साल पहले प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा कर महागठबंधन से अलग हुए थे मुकेश सहनी, जिस तेजस्वी पर पीठ में छुरा घोंपने का लगाया था आरोप उसी के सामने टेक दिये घुटने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now