बिहार के 12 जिलों के DTO का तबादला, 54 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

झारखंड में बड़े पैमाने पर BEEO का तबादला, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटनाः राज्य सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में पूर्णिया में नये डीडीसी, सीतामढ़ी व समस्तीपुर में नये नगर आयुक्त जबकि 12 जिलों में नये डीटीओ की तैनाती की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक अंजनी कुमार को पूर्णिया का डीडीसी बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश समस्तीपुर जबकि डॉ गजेंद्र कुमार सिंह सीतामढ़ी के नगर आयुक्त बने हैं।

मिंता देवी के बाद अब 120 साल की आशा देवी पर सवाल, चुनाव आयोग ने कहा उम्र सही है
सहरसा में सुजीत कुमार बरनवाल, पश्चिम चंपारण में रितु रानी, अरवल में अमनप्रीत सिंह, किशनगंज में दीक्षित श्वेतम, रोहतास में राकेश कुमार सिंह, नालंदा में राहुल सिन्हा, भोजपुर में अमित कुमार, जहानाबाद में अविनाश कुमार, औरंगाबाद में सुनंदा कुमारी, बेगूसराय में राजीव कुमार, सुपौल में डॉ संजीव कुमार सज्जन, सीतामढ़ी में प्रशांत कुमार और शेखपुरा में बेबी कुमार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के पद पर तैनात किया गया है। डीटीओ बनाये गये करीब आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारी विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ के पद पर तैनात थे।

See also  पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस

बिहार में फ्री बिजली के बाद अब घर-घर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान
मो मंजूर आलम, मो फरीद अहमद, विपिन कुमार यादव, ललन प्रसाद और राजमोहन झा की राज्य खाद्य निगम, पटना में तैनाती हुई है। अधिसूचना के मुताबिक नवनील कुमार को अररिया, कुमार प्रशांत को मुजफ्फरपुर, राजीव रंजन सिन्हा को पश्चिम चंपारण और मनोज कुमार को कटिहार में अपर समाहर्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now