लोहरदगा में DTO ने चलाया चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों से वसूला गया चालान

लोहरदगा में DTO ने चलाया चेकिंग अभियान, यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनों से वसूला गया चालान

लोहरदगाः जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू की अगुवाई में यातायात पुलिस के सहयोग से लोहरदगा शहरी क्षेत्र के समाहरणालय चौक के समीप दोपहिया वाहनों की जांच सह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वाले 30 लोगों से 87000 का जुर्माना का चालान किया गया।

8 1

लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने की समीक्षा बैठक, अपराध और उग्रवाद के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त लोहरदगा के निर्देशानुसार गुरुवार को चलाए गए दोपहिया वाहनों की जांच सह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान में कहा गया कि हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाना न केवल कानून का पालन करने के लिए है, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। मौके पर डीटीओ जया शंखी मुर्मू ने कहा कि खुद की सुरक्षा के लिए लोग हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाएं। चौपहिया वाहन चलाते समय भी सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करना और हेलमेट पहनने की आदत को प्रोत्साहित करना था।

1 1

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई शोक संवेदना

जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने से लोग दुर्घटना के शिकार होने पर इसकी जरूरत को समझते हैं। हेलमेट लोगों की सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि हम खुद की सुरक्षा के लिए सजग रहेंगे, तो हम दूसरों के लिए भी एक उदाहरण बन सकते हैं। दोपहिया वाहनों की जांच सह यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन अमृतेश्वर गिरी, आरईए कृष्ण कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी शिव शंकर मार्डी एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

2 14 15 16 17 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now