रांची में घर खरीदने मौका, आवास बोर्ड निकालेगा 85 प्लॉट की लॉटरी; बरियातू में बनेंगे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2024

ghar

झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने धुर्वा के मुड़मा मौजा में 85 प्लॉट की लॉटरी करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बोर्ड बरियातू में आवासीय सह व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाएगा। यह निर्णय बोर्ड की 76वीं बैठक में लिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में यह बैठक रांची स्थित मुख्यालय में हुई।

बैठक में मुख्यालय सहित अन्य जिलों में भी निर्माण कार्य कराने, कर्मचारियों के हित में भी कई फैसले लिए गए। अध्यक्ष ने कहा, धुर्वा में 5 एकड़ भूखंड की प्लॉटिंग कराई जाएगी। इसमें कुल 85 प्लॉट बनाकर लॉटरी के द्वारा आवंटित किया जाएगा। हजारीबाग प्रमंडल अंतर्गत सारले के आवासीय कॉलोनी में भी निर्माण कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का गंदा वीडियो बना रहा था युवक, तभी बज गई फोन की घंटी

See also  बालिका गृह कांडः नया कपड़ा और अच्छा भोजना दूंगा; लालच देकर बच्चियों से हवस मिटाता था 72 साल का दरिंदा

निर्माण कार्य को लेकर जिन प्रस्तावों पर मिली स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक लेखा संकलन कार्य चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म से कराया जाएगा। फर्म की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से की जाएगी।

संविदा पर नियुक्त कर्मियों की संविदा राशि में बढ़ोतरी किया जाएगा।

कर्मियों को देय आवास भत्ता की दर को 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया।

24.83 लाख रुपए से बोर्ड के एमडी के आवास की मरम्मत एवं रंग-रोगन के कार्य की स्वीकृति ली गई।

संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा अवधि 31 दिसंबर 2025 तक करने की स्वीकृति दी गई।

विभिन्न प्रमंडलों में दैनिक मजदूरी पर अमीन की सेवा देने की स्वीकृति दी गई।

हरमू स्थित कमजोर आय वर्गीय आवासीय कॉम्प्लेक्स की चाहरदीवारी एवं पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 6.32 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

मास्टर प्लान में चिन्हित भूखंड संख्या चार और पांच पर व्यावसायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार करने की स्वीकृति। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

See also  शराब घोटालाः एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, झारखंड लाने की तैयारी

कैंसल कर दो, वरना पे% दूंगा, भिखारी की औलाद; लड़की से बोला रैपिडो ड्राइवर, और फिर…

हजारीबाग प्रमंडल में निर्माण पर भी मंथन

06 दुकानों के निर्माण कार्य के लिए 24.79 लाख की स्वीकृति

16 नवनिर्मित फ्लैटों के चारों तरफ पेबर ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए 22.69 लाख की स्वीकृति

आवासीय कॉलोनी में हाफ गैंट्री के निर्माण कार्य को लेकर 8.32 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति

16 नवनिर्मित फ्लैटों के चारों ओर ड्रेन-कवर स्लैब निर्माण के लिए 12.50 लाख स्वीकृत

6 दुकानों के निर्माण कार्य के लिए 37.68 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति।

आवासीय कॉलोनी स्थित मध्यम वर्गीय मकान के सामने सड़क निर्माण के लिए 6.29 लाख रुपए की स्वीकृति

गिरिडीह में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद टोल टैक्स वसूली करने वालों ने किया पत्रकार पर जानलेवा हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now