पटना के आभूषण कारोबारी का 90 लाख रुपया लेकर ड्राइवर और उसका बेटा फरार, एक झारखंड तो दूसरा यूपी भागा, खरीदी नई थार

पटनाः राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार रंजन कुमार का 90 लाख रुपया लेकर उनका ड्रावर और उसका बेटा फरार हो गया। इस संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बीते तीन जून को कदमकुआं थाना में रंजन कुमार ने आवेदन दिया था कि उनका 90 लाख रुपया लेकर ड्राइवर अभिषेक गौरव फरार हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम बनायी और जांच शुरू की तो झारखंड के पतरातु से ड्राइवर पिता अभिषेक गौरव और उसका बेटा प्रियांशु गौरव को गिरफ्तार किया गया। पतरातु स्थित घर से पुलिस ने 40 लाख 10 हजार 500 रुपये का नकद, सोना, चांदी ज्वेलरी, काला रंग थार, तीन लाख रुपये का मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है।

छपरा में थाने से 50 मीटर दूर युवक को मारी गोली, बाइक सवार बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बैग में पैसे देकर ज्वेलरी दुकान मालिक ने भेजा था कोलकाता
एसएसपी ने बताया कि 29 जून को ज्वेलरी शॉप के मालिक रंजन कुमार ने स्टाफ अमित कुमार व ड्राइवर अभिषेक गौरव को 90 लाख रुपये दो बैग में भर कर कोलकाता अपने परिवार को देने के लिए भेजा। 30 जून की रात करीब दो बजे ड्राइवर ने बेटे प्रियांशु गौरव के साथ बैग को गिरीडिह के पास गायब करवा दिया। बेटा दूसरी कार से आया और पैसा लेकर भाग गया। ये पूरी घटना उस वक्त हुई, जब स्टाफ कार में सो रहा था। स्टाफ की जब नींद खुली, तो देखा कि ड्राइवर नहीं है और पैसा भी नहीं है। इसके बाद स्टाफ ने पूरे मामले की जानकारी मालिक रंजन कुमार को दी।

झारखंड में शादीशुदा टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, कर ली दोनों ने शादी, पत्नी पहुंच गई थाने

बेटे ने खरीदी थार
पिता-पुत्र पैसा लेकर फरार होने के बाद दो अलग-अलग दिशाओं में भाग गये। एक बैग बेटा प्रियांशु गौरव पतरातु लेकर चला गया तो दूसरा बैग ड्राइवर पिता अभिषेक गौरव यूपी लेकर फरार हो गया। पिता ने यूपी में एक मजार पर जाकर पैसों से पहले चादर चढ़ायी। इसी दौरान उसे भनक लगी कि पुलिस रेड कर रही है। वह पैसा लेकर एक लॉज में छिप गया।बाद में वह पतरातु पहुंचा व पत्नी को ज्वेलरी दुकान ले गया और हीरे, सोने व चांदी के गहने खरीदे।बेटे ने थार व तीन लाख रुपये की बाइक खरीद ली। इसी दौरान पुलिस ने पतरातु स्थित घर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

13patna city pg7 0 0437f40e 9865 4436 9724 0e6a4181a87c large

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now