- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

ट्रेन के ऊपर चढ़कर युवक का ड्रामा, धनबाद रेलवे स्टेशन पर फैली दहशत

ट्रेन के ऊपर चढ़कर युवक का ड्रामा, धनबाद रेलवे स्टेशन पर फैली दहशत

डेस्कः धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ओवरहेड तारों को छूने की धमकी देने लगा। युवक की हरकतों को देखकर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। कुछ ही मिनटों में स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, यहां चेक कर लें लिस्ट
तुरंत बंद करवाई गई मेन लाइन
सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी गई। खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत मेन लाइन की बिजली आपूर्ति बंद करवाने का निर्णय लिया, ताकि किसी भी तरह की जानलेवा दुर्घटना से बचा जा सके। रेलवे तकनीकी टीम और आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश शुरू की।

झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रांची के कांके में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे
युवक लगातार उग्र हरकतें कर रहा था और बार-बार हाई-वोल्टेज तार को छूने की धमकी दे रहा था। सुरक्षा जवानों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह शराब के नशे में कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। करीब आधे घंटे की समझाइश और सुरक्षा उपायों के बाद जवानों ने सुरक्षित तरीके से युवक को नीचे उतार लिया। भीड़ ने राहत की सांस ली।

झारखंड में 9 DSP की IPS रैंक में प्रोन्नति पर सहमति,विवादित नामों पर संशय
धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार युवक पूरी तरह नशे में था और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी हरकत कितनी खतरनाक हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाएं ट्रेन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। युवक को नीचे उतारने के बाद रेलवे पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान के साथ-साथ उसके घर-परिवार और घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसकी मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल बना रहा। कई लोगों ने स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now