डॉक्टर शशि बाला सिंह को बनाया गया रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक, डॉ. राजकुमार की गुरूवार को कर दी गई थी छुट्टी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

डॉक्टर शशि बाला सिंह को बनाया गया रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक, राजकुमार की गुरूवार को कर दी गई थी छुट्टी

रांचीः डॉक्टर शशि बाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। शशि बाला सिंह ने शुक्रवार को अपना पद्भार ग्रहण कर लिया। वर्तमान में शशि बवाल सिंह एकडमिक डीन का कार्य देख रही थी।

Goz4B9MaYAASSnv

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज
गुरूवार को डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से हटा दिया गया था। इससे पहले भी तीन निदेशक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके है। गुरूवार रात को जारी किये गये निर्देश में कहा गया था कि डॉक्टर राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है।

See also  झारखंड के सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-जरूरत पड़ी तो खुद बॉडर पर जाऊंगा 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now