रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को डॉ. राजकुमार ने दी चुनौती, हाई कोर्ट में सुनवाई आज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2025

रिम्स निदेशक पद से हटाये जाने के बाद बोले डॉक्टर राजकुमार, मेरे पास भी रिकॉडिंग, जरूरत पड़ी तो दिखाउंगा

रांचीः रिम्स के निदेशक पद से सेवामुक्त किए गए डा. राजकुमार ने सरकार के आदेश को हाई कोर्ट चुनौती दी है। मामले में उनके अधिवक्ता मंगलवार को हाई कोर्ट में विशेष सुनवाई के लिए मेंशन करेंगे। मंगलवार को ही इस मामले में सुनवाई होने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने रिम्स निदेशक पद से सेवामुक्त किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

राजकुमार की ओर से दाखिल याचिका में रिम्स निदेशक पद से हटाने के जाने को नियम विरूद्ध बताया गया है। कहा गया कि उन्हें हटाने से पूर्व नियम पालन नहीं किय गया है। बिना किसी जांच व सबूत के उन्हें पद से हटा दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। निदेशक का कहना है कि उन्होंने कभी गलत नहीं किया, फिर भी आरोप लगाकर उन्हें दोषी ठहरा दिया गया। उन्होंने दावा किया है कि उनको हटाया जाना राजनीति से प्रेरित है और गलत है।

See also  झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

बालू घोटाला: खनन अधिकारी ने ठेकेदारों का 33 करोड़ का जुर्माना 33 लाख में सेट किया

याचिका में डा. राजकुमार ने कहा है कि उनके पास शासी परिषद में हुई बैठक की रिकार्डिंग है, जिसमें स्पष्ट दिखेगा कि किस तरह से गलत भुगतान करने का दबाव डाला जा रहा था। जबकि मेडाल और हेल्थमैप जांच एजेंसियों के बकाए बिल पर महालेखाकार ने पहले ही आपत्ति जताया है। जिसके बाद उन्होंने भुगतान करने से मना कर दिया था।

मैंने राक्षस को मार दिया, पूर्व DGP ओम प्रकाश को मारकर बोली थीं पत्नी पल्लवी; अब हुईं गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now