डेस्कः इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने की विनती की थी। ट्रंप के मुताबिक, पेरिस में जी-7 बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद वह उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हुए। मेलोनी ने इस दावे को झूठा और मनगढ़ंत बताया है।

इटली के विदेश मंत्री ने रद्द की अपनी अमेरिका यात्रा
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेलोनी डोनाल्ड ट्रंप की बातों से नाराज हैं। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने घोषणा की कि वे अगले हफ्ते होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर रहे हैं। यह बताता है कि ट्रंप के बयान के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते कितने खराब हो गए हैं। यह घटनाक्रम G7 समिट में मिले उन संकेतों के कुछ ही दिनों बाद हुआ है जिनसे लग रहा था कि ईरान युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद दोनों दक्षिणपंथी नेताओं ने अपने पहले से खराब रिश्तों को सुधार लिया है।
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने मनगढ़ंत कहानी रच ली; जॉर्जिया मेलोनी ने फोटो खिंचाने वाली बात पर खूब सुनायाजॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि मेलोनी ने जी-7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था।
फ्रांस में हुए कार्यक्रम के वीडियो में मेलोनी और ट्रंप एक छोटे सोफे पर साथ-साथ बैठकर बातचीत करते दिखे थे। इसे लेकर ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने बस मेलोनी की उनसे बात करने की इच्छा पूरी की थी। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि शायद वह (मेलोनी) खुश हैं कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की जरूरत नहीं थी।

मेलोनी ने ट्रंप को सुना दिया
ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी सख्ती नहीं दिखाते, बल्कि उनके नेताओं के साथ वे नरमी से पेश आते हैं। उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए। न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं।'







