हजारीबाग जिला के चौपारण स्थित पूर्व विधायक अकेला यादव के आवासीय कार्यालय में पहुंचे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, बैठक प्रारंभ होने से पूर्व डॉक्टर इरफान अंसारी एवं धीरज प्रसाद साहू द्वारा शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
UPI ट्रांजेक्शन होगा महंगा! 3000 से ज्यादा लेन-देन पर चार्जेस लगाने की तैयारी
इसके पश्चात पूर्व विधायक अकेला यादव ने डॉक्टर इरफान अंसारी एवं धीरज प्रसाद साहू को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढाकर अभिनंदन किया, पूर्व विधायक अकेला यादव के आवास पर संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम के तहत लगभग 1 घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया गया साथ ही कई दिशा निर्देश दिए गए,मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा की आज देश में विपक्ष की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है उससे हम सभी पार्टी के योद्धाओं को मिलकर लड़ना होगा जिसके लिए आने वाले चुनाव की तैयारी हेतु जिला से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा हमारे कार्यकर्ताओं को जनता के बीच गहरा संबंध स्थापित करना होगा जिसका फल हमें चुनाव में मिलेगा डॉ अंसारी ने कहा की आज की इस बैठक में आए हुए हमारे अभिभावक धीरज प्रसाद साहू का स्वागत करता हूं और पार्टी के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा को नमन करता हो मुझे यह कहते हुए गर्व होता है की धीरज बाबू झारखंड प्रदेश के विकास पुरुष है।
सोनम और राज कुशवाहा की एक साथ वाली तस्वीर आई सामने, SIT के सामने पति की हत्या का गुनाह किया कबूल
मौके पर उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता हमारे पार्टी की शक्ति है आपकी ऊर्जा से ही आज झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है आने वाले समय में पुनः बरही विधानसभा सीट कांग्रेस जीतेगी,मौके पर उपस्थित बरही विधानसभा के पूर्व विधायक अकेला यादव ने कहा कि धीरज बाबू के परिवार से इस क्षेत्र की जनता का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है इसलिए मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि धीरज बाबू के साथ-साथ उनके परिवार का भी योगदान इस क्षेत्र के विकास में बहुत ही ज्यादा है, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सच्चिदानंद चौधरी जी,डॉ अजय नाथ शाहदेव, हातिम अंसारी एवं निश्चय वर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।








