- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धनबाद में प्रिंस खान के नाम से मांगी गई रंगदारी, पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचा होटल कारोबारी

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम

धनबाद : दुबई में बैठकर धनबाद में गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर धनबाद के होटल कारोबारी से धमकी मांगी गई है। पुटकी थाना क्षेत्र के होटल कारोबारी विक्की शर्मा को प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने रंगदारी की डिमांड की है।

dhanbad rangdari
मेजर ने विक्की शर्मा को फोन पर मैसेज कर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर विक्की को मेजर ने जान से मारने की धमकी दी है। विक्की ने सुरक्षा की मांग को लेकर पुटकी थाने में आवेदन दिया है। इस ताजा घटना के बाद कारोबारियों में एक बार फिर दहशत की स्थिति हो गई है। इससे पहले धनबाद के डॉक्टरों ने रंगदारी मांगे जाने से तंग आकर हड़ताल का एलान कर दिया है था बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन दिये जाने के बाद डॉक्टरों ने अपने हड़ताल को वापस ले लिया था। धनबाद में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगे जाने के बाद पुलिस ने कई गुर्गो को गिरफ्तार भी किया था लेकिन प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगे जाने का सिलसिला धनबाद में थम नहीं रहा है।

See also  भीड़ के हत्थे चढ़े रूपेश पांडेय की मां को मिला नियुक्ति पत्र और 5 लाख रुपये की सहायता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now