नेपाल में बाढ़ की तबाही: 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2026

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल के गृह मंत्रालय के तहत National Disaster Risk Reduction and Management Authority (NDRRMA) की 31 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और आपदा में 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,247 लोग अब भी लापता हैं। वहीं, अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

सबसे ज्यादा मौत चितवन और नवलपरासी में

रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न जिलों में बरामद शवों में सबसे अधिक चितवन में 272, नवलपरासी ईस्ट में 207 और नवलपरासी वेस्ट में 151 शव शामिल हैं। इसके अलावा नुवाकोट में 95, रसुवा में 24, धादिंग में 55, गोरखा में 62 और तनहूं में 37 शव बरामद किए गए हैं। इनमें अज्ञात मानव अवशेष भी शामिल हैं।

See also  हजारीबाग के मंगला जुलूस पर हुए पथराव को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, बाबूलाल ने कहा आखिर हिंदुओं के पर्व-त्यौहार पर क्यों होता है हमला

4,247 लोग लापता

आपदा के बाद 4,247 लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें नेपाल पुलिस के 25, नेपाली सेना के 45, सशस्त्र पुलिस बल के 13, कस्टम कार्यालय के 15 और इमिग्रेशन कार्यालय के 3 लोग शामिल हैं। अकेले रसुवा में 865 और नुवाकोट में 1,558 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा हाइड्रोपावर परियोजनाओं से जुड़े 933, मकवानपुर से 65 और विदेशी नागरिकों से जुड़े 592 मामले भी दर्ज हैं।

267 लोग घायल

आपदा में 267 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 156 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रभावित इलाकों में छह सर्जिकल मेडिकल टीम भी तैनात की गई हैं।

सेना के हेलिकॉप्टरों से हजारों लोगों का रेस्क्यू

राहत एवं बचाव अभियान में नेपाल सेना की एयर रेस्क्यू टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब तक 10,451 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 3,344 नेपाली और 252 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 30 अगस्त को हाइड्रो क्षेत्र से 15 चीनी और 7 भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित निकाला गया।

See also  T-20 वर्ल्ड कप पर भारत का लगातार दूसरी बार कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

31 अगस्त तक हेलिकॉप्टरों की 411 उड़ानें हो चुकी हैं।

राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान जारी

प्रभावित इलाकों में भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार भोजन एवं राहत सामग्री से लदे 37 ट्रक और 35 बोलेरो वाहन प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजे गए हैं। हेलिकॉप्टरों के जरिए भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

30 अगस्त को रसुवा जिले में सड़क और हवाई मार्ग से खाद्य एवं गैर-खाद्य सामग्री, दवाइयां, स्वास्थ्य सामग्री और पांच पोर्टेबल जनरेटर भेजे गए। नुवाकोट जिले में भी 16 वाहनों और हेलिकॉप्टरों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई गई।

सरकार ने आर्थिक मदद भी दी

नेपाल सरकार की ओर से प्रभावित स्थानीय निकायों को नकद सहायता दी गई है। रसुवा और नुवाकोट को 1-1 करोड़ नेपाली रुपये, धादिंग को 50 लाख नेपाली रुपये और 15 स्थानीय सरकारों को कुल 6.75 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता दी गई है।

ईंधन का भी स्टॉक

प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल करीब 25,000 लीटर डीजल, 21,000 लीटर पेट्रोल और 10,000 लीटर एविएशन फ्यूल का स्टॉक उपलब्ध बताया गया है।

See also  Nepal के नये नोट को लेकर विवादः India जिन्हे मानता है अपना इलाका उसे मैप में किया शामिल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now