देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी का जताएंगे विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2024

देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी का जताएंगे विरोध

डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 12 अगस्त को पूरे देश में हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। इसमें सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। हड़ताल के दौरान ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब के काम बंद रहेंगे।

अस्पताल में न डॉक्टर और न ही एंबुलेंस, बीमार पिता की इलाज के अभाव में मौत के बाद शव को बाइक पर बैठाकर ले गया बेटा

GUrWYjka4AArH0qआरजी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। अस्पताल में कामकाज पूरे तौर पर ठप है। इसके साथ ही आरजी मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर संजय वशिष्ठ को स्वास्थ्य विभाग से हटाने का निर्देश दिया गया है। उनकी जगह डीन बुलबुल मुखोपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

See also  मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now