गिरिडीह के डुमरी में पंचायत सचिव के शव को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हुआ खत्म, जयराम महतो की दखल के बाद BDO पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

गिरिडीह के डुमरी में पंचायत सचिव के शव को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हुआ खत्म, जयराम महतो की दखल के बाद BDO पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

गिरिडीहः डुमरी विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कीटनाशक खाकर जान देने वाले सुखराम महतो का शव रविवार देर रात डुमरी पहुंचा। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम और सुदेश महतो की पार्टी आजसू के समर्थक मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए। चार मांगों को लेकर परिजनों के साथ सभी धरने पर बैठे रहेे। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपया मुआवजा, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई को लेकर धरना दिया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप
रविवार को रांची के रिम्स में सुखराम महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को जयराम ने रिम्स जाकर सुखराम के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। सुखराम ने कीटनाशक खाने से पहले विधायक जयराम महतो को पत्र लिखा था और बीडीओ समेत चार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सोमवार को जयराम महतो डुमरी पहुंचे और शव के साथ वो भी प्रदर्शन करने लगे। प्रशासन के दखल और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया। जयराम महतो ने कहा कि उनकी मंत्री से फोन पर बात हुई है उन्होने कहा है कि वो अपने स्तर पर मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे, क्योकि इस तरह के मामलों में विभाग के स्तर पर मुआवजा देने की कोई नियम नहीं है। वहीं उन्होने कहा कि आरोपी बीडीओ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है इसलिए प्रदर्शन को खत्म किया जा रहा है। इसके बाद अब सुखराम महतो का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now