योगेंद्र साव की गिरफ्तारी की मांग, हाइवा मालिकों ने पूर्व मंत्री के खिलाफ किया सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

योगेंद्र साव की गिरफ्तारी की मांग, हाइवा मालिकों ने पूर्व मंत्री के खिलाफ किया सड़क जाम

हजारीबागः हाइवा मालिकों से मारपीट के आरोप में हाइवा ओनर संघ ने बुधवार को सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक 10 घंटे तक हजारीबाग-टंडवा मुख्य मार्ग को जाम रखा। संघ के लोग पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि सीबी कोल माइंस के समीप बैरियर के पास मंगलवार रात आठ बजे हाइवा ओनर पहुंचे थे, जहां उनके साथ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के समर्थकों ने मारपीट की।

हजारीबाग में लोगों का प्रदर्शन, बड़कागांव थाने का किया घेराव, मुआवजा शिविर में हुई झड़प के बाद गिरफ्तारी का विरोध
इसलिए दो दिन के अंदर पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर हाइवा का परिचालन शुरू कराया जाये। इधर, केरेडारी स्थित जामस्थल पर पहुंचे बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम हटा। इस दौरान केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, कुंवर साव, प्रदीप महतो, प्रेमचंद महतो, बैजनाथ महतो, सुरेश साव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

See also  चंपई सोरेन की वापसी का प्लान बना रही JMM, क्या इस ऑफर से मान जाएंगे कोल्हान टाइगर?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now