- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा के दीपक साहू बने लेफ्टिनेंट कर्नल, गांव में खुशी का माहौल, क्लर्क से करियर शुरूआत कर पाया ये मुकाम

लोहरदगा : जिले के सेन्हा प्रखंड निवासी स्वर्गीय रतन साहू के पुत्र दीपक साहू ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर लोहरदगा जिले के साथ गांव-घर का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से सेन्हा प्रखंड सहित पूरे लोहरदगा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.45.18 1475d960

लोहरदगा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,ईद मिलादुन्नबी पर पूरे अकीदत के साथ झूम उठा शहर
दीपक साहू ने 1998 में भारतीय सेना में क्लर्क के पद से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने 1996 से 1998 तक सेन्हा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक के रूप में भी योगदान दिया। लेकिन मन में देश सेवा का जुनून था, जिसने उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। बिहार रेजिमेंट में नियुक्ति के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2012 में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून की परीक्षा पास कर दीपक साहू मेजर बने और जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में अपनी सेवाएं दीं। अब सितंबर 2025 में पदोन्नति पाकर वह लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। वर्तमान में वह पुणे में पदस्थापित हैं और देश सेवा कर रहे हैं।

See also  लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद

WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.48.23 0f5ff0c0

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा,भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर
दीपक साहू की प्रारंभिक शिक्षा कन्या मध्य विद्यालय सेन्हा और मैट्रिक की पढ़ाई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय लोहरदगा से हुई। इसके बाद उन्होंने बलदेव साहू महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने लगन और परिश्रम से सफलता हासिल की।दीपक साहू ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि से हर्ष और गौरव का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.48.25 58c3eb80WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.48.27 08458596WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.48.28 a73c50af

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now