बासुकीनाथ-देवघर रोड़ पर सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2026

बासुकीनाथ-देवघर रोड़ पर सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल

दुमका : तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ देवघर मुख्य सड़क मार्ग में नारगंजो के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप और अनियंत्रित आटो की जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें तीन की मौत एवं नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन श्रद्वालुओं का इलाज दुमका जबकि छह यात्री का इलाज देवघर में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में आटो सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान सरैयाहाट, धौनी गांव निवासी 52 वर्षीय रामाशंकर पंडा के रूप में हुई।

वहीं गंभीर रूप से घायल भागलपुर जिले के घोघा कोदवारी गांव निवासी 60 वर्षीय श्रद्धालु नाटा महलदार को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रद्धालु को घटनास्थल से बेहतर इलाज के लिए दुमका भेजा गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है। वहीं छह घायल श्रद्धालुओं का देवघर सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में अजय कुमार, नीतीश कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी और पिंकी देवी शामिल हैं। वहीं घायल पिंकी भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के लुदानपुर दुधैला गांव की रहनेवाली है। घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित पहल करते हुए जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह एवं तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल पर पड़े घायलों को इलाज के लिए जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जबकि तीसरे मृतक का नाम भागलपुर जिला के पंकज कुमार (उम्र 25 वर्ष) पिता दुखन मंडल है ।

See also  लातेहार में नक्सलियों का उत्पातः CMPDI के साइट पर धावा बोल 8 गाड़ियों में लगाई आग

वहीं इस घटना में प्रमिला देवी (उम्र 40 वर्ष) पति दुखन मंडल एवं कुसुम देवी (उम्र 65 वर्ष) पति मनोज मंडल के रूप में हुई। बासुकीनाथ नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा उपरांत तीनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। तीनों घायल के सर, जबड़ा, हाथ-पैर में काफी चोट है। इधर तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को देवघर ले जाया गया है, जिसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now