पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जेडीयू नेताओं की पहली बैठक एक अणे मार्ग में हुई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा हुई। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर बैठक में फैसला लिया गया। निशांत कुमार 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति में एंट्री करेंगे। नीतीश कुमार के राज्य की कमान छोड़ने के एलान के बाद जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए ये एक बड़ी राहत की खबर है क्योंकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद लगातार दो दिनों से बिहार में जेडीयू समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।पहले निशांत की जेडीयू को 7 मार्च को ज्वाइन करना था लेकिन कार्यक्रम को भव्य बनाने के कारण 8 मार्च की तारीख का तय की गई है।
बिहार में नये मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले राज्यपाल बदला गया, आरिफ मोहम्मद खान की जगह सैयद अता हसनैन को मिली जिम्मेदारी
निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद जनता के बीच भी जाएंगे और वो जनसंवाद करते हुए बिहार का दौरा करेंगे।सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।बता दें कि राज्यसभा में जाने के बाद नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। परिषद में नीतीश का कार्यकाल 2030 तक है। निशांत अगर राजनीति में सक्रिय होते हैं तो उन्हें परिषद में नीतीश कुमार का बचा हुआ कार्यकाल दिया जा सकता है। दूसरी ओर, जदयू के बड़े हिस्से की मांग है कि पार्टी की कमान निशांत कुमार को सौंपी जाए। इसे क्षेत्रीय दलों की इस प्रवृति से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें दल के सर्वोच्च नेता की संतान को ही उत्तराधिकार मिलता है।
पटनाःJDU की मीटिंग में क्या बोले नीतीश कुमार, मंत्री श्रवण कुमार ने बताई पूरी बात
#NitishKumarRajyaSabha pic.twitter.com/m89ayDCGCz
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 6, 2026
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का लिया फैसला, देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद अब निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम की रेस में बताया जा रहा है। निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी करीब-करीब तय हो चुकी है। शुक्रवार को पटना में जेडीयू नेताओं, विधायकों की बैठक में भी निशांत के राजनीति में आने की डिमांड उठी। इस पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे।संजय झा ने इसी मीटिंग में निशांत के सियासी डेब्यू की तारीख भी बताई। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार सात मार्च को जेडीयू की सदस्यता औपचारिक रूप से ले सकते हैं।बैठक में विधायक नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से मायूस नजर आए।मीटिंग के दौरान कुछ विधायकों ने अपनी बात रखी।विधायकों ने सीएम नीतीश से राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, टॉप-5 में आये मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला
सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिया कि हम राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन बिहार आएंगे ही। उन्होंने आश्वस्त किया कि आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी चिंता मत करिए। सीएम नीतीश ने कहा कि हम सबकुछ देखते रहेंगे। हमने कितना काम किया है। सबका ध्यान रखेंगे ही। जेडीयू विधायकों को भावुक होता देख नीतीश कुमार बैठक में बोले कि हम तीन हाउस में चले गए थे।उन्होंने कहा कि एक ही जगह हम नहीं गए थे। राज्यसभा जाना चाहते थे।आप लोग परेशान मत होइए।सीएम नीतीश ने कहा कि आप लोग की चिंता जैसे पहले करते थे, वैसे ही आगे भी करते रहेंगे।




