लोहरदगा सदर अस्पताल का DC संदीप कुमार मीना ने किया औचक निरीक्षण, ICU बंद होने पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

लोहरदगा : उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर अस्पताल लोहरदगा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चिकित्सकों के रोस्टर ड्यूटी पंजी का अवलोकन किया और सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई मानक के अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।मौके पर सिविल सर्जन डा. राजू कच्छप, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

1 3

वार्डों का निरीक्षण, मरीजों से ली जानकारी
डीसी ने जनरल, पुरुष, मातृत्व, प्रसव एवं एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आईसीयू बंद मिला, जिस पर उपायुक्त ने गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।

See also  झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का लोहरदगा दौरा, व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से किया संवाद

2 3

निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारी की तैनाती
अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने एसडीएम सदर को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करने तथा प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं की रोस्टरवार तैनाती का निर्देश दिया।

3 34 35 3

व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान बेड की उपलब्धता, पीएम जन औषधि केंद्र में दवाइयों की स्थिति, किचन की साफ-सफाई, एम्बुलेंस और चालकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और ध्वस्त भवन के मलबे को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही हाई मास्ट लाइट लगाने, कर्मियों को आईडी कार्ड जारी करने और मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को कहा गया। डायलिसिस सेंटर और लैब का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

6 37 28 29 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now