- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

DAV गांधीनगर के स्पोर्टस टीचर ने असफल स्टूडेंट्स को बेरहमी से पीटा, परिजनों ने थाने में दर्ज की शिकायत

DAV गांधीनगर के स्पोर्टस टीचर ने असफल स्टूडेंट्स की बेरहमी से की पिटाई, परिजनों ने थाने में दर्ज की शिकायत

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड़ स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर द्वारा छात्रों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रों के परिजनों ने इस मामले को लेकर गोंदा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम आवास घेरने को लेकर केस दर्ज
दरअसल, परिजनों का आरोप है कि  22 जुलाई को स्पोर्ट्स टीचर ने बोकारो में आयोजित अन्तर्विद्यालय आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में असफल छोटे छोटे बच्चों को डण्डे और बेल्ट से पीटा है, बच्चों के अनुसार सीसीटीवी कैमरे को ढक कर यह कारनामा आयुष नाम के शिक्षक ने किया है। बच्चों के पेरेंट्स ने स्कूल में कल काफी हंगामा किया था। दर्जनों बच्चों को बुरी तरह से पीटा गया है, परिजनों ने सहयोग मांगा है।

50f477ff c311 4c82 9e09 0c5ccedbd3ea31b3c41c 041a 496d 86c3 bb9286061b3f

परिजनों ने बताया कि स्कूल के CCTV कैमरे पर कपड़ा डालकर बच्चों की पिटाई की गई है। जिन बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर के द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है, वे एकजुट होकर आज, बुधवार को स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल के सामने पूरी बात रखी। प्रिंसिपल ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन उससे परिजन संतुष्ट नहीं हुए है।

See also  सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, नेशनल हेराल्ड केस में आपराधिक साजिश रचने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now