दरभंगा में विवाह पंचमी के झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास जमकर चले ईट और पत्थर, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

दरभंगा में विवाह पंचमी के झांकी पर पथराव, मस्जिद के पास जमकर चले ईट और पत्थर, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

दरभंगा: विवाह पंचमी के अवसर पर दरभंगा में बवाल हो गया है। राम विवाह की झांकी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई है। मस्जिद के पास से झांकी निकलते समय विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया, झांकी में शामिल लोगों ने जवाबी पथराव किया, इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट लग गई है।

कल तक उठाते थे फाइलें, अब बन गए कमिश्नर साहब; एक चपरासी की गजब कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजीतपुर इलाके में विवाह पंचमी के मौके पर झांकी निकाली जा रही थी। पठानटोली मस्जिद के पास जैसे ही झांकी पहुंची समुदाय विशेष के लोगों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, इसके बाद झांकी में शामिल लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया, इस झड़प में तीन लोग घायल हो गए है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मांगी 50 लाख की रंगदारी, रांची से भेजा मैसेज दिल्ली में FIR दर्ज
स्थानीय लोगों के अनुसार, दरभंगा में विवाह पंचमी की झांकी के दौरान विवाद का यह पहला मौका नहीं है। इसी साल धार्मिक झांकी में पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक, दरभंगा नगर कोतवाली क्षेत्र में राम जानकी मंदिर में विवाह पंचमी के मौके पर पिछले 30 साल से आयोजन होते रहे हैं। इस अवसर पर यहां झांकियां भी निकालते हैं। हालांकि, इससे पहले कभी बवाल नहीं हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान राम की बारात निकाली जा रही थी।

 

पटना में बवाल के बाद BPSC ने दी सफाई, Normalization की उड़ाई गई अफवाह, तय तारीख और समय पर होगी परीक्षा

दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा, "राम जानकी विवाह के लिए बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, बिना SHO को सूचित किए। जब ​​जुलूस वाजिदपुर मस्जिद के पास पहुंचा तो दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। SHO और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हम CCTV के आधार पर लोगों की पहचान कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक स्थिति शांतिपूर्ण है। हम जांच कर रहे हैं। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं..."

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now