चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनीं मिस वर्ल्ड 2024, मुंबई में पहना क्राउन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

Miss World 2024

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2024 का फ़ाइनल हो गया है। मुंबई में आयोजित  71वीं मिस वर्ल्ड का  का ख़िताब  24 वर्षीय चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया । 115 देशों के प्रतियोगियों के साथ कॉम्पिटिशन में क्रिस्टीना ने अपने नाम विजेता का खिताब किया। वहीं पिछले साल की विजेता मिस वर्ल्ड 2022 पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। मिस वर्ल्ड की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मिस वर्ल्ड 2024 में 12 जज के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज सेलेब्स शामिल थे, जिन्होंने यह फैसला लिया। जबकि करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस शो को होस्ट किया। वहीं शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। क्रिस्टीना ने जहां विनर का खिताब अपने नाम किया तो वहीं लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनर-अप रहीं।

See also  पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह,'एलिमनी लेना महिला का अधिकार' 100 करोड़ भी कम होगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now