क्रिकेटर आकाशदीप सिंह ने अक्षिता राज से वाराणसी में की शादी, पवन सिंह ने विवाह समारोह में पहुंचकर दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2026

क्रिकेटर आकाशदीप सिंह ने अक्षिता राज से वाराणसी में की शादी, पवन सिंह ने विवाद समारोह में पहुंचकर दी बधाई

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बुधवार को जीवन में एक नयी पारी की शुरुआत की। उन्होंने डेहरी अनुमंडल के अमित कुमार सिंह की बेटी अक्षिता राज के साथ शादी कर ली। वाराणसी में वैदिक रीति-रिवाज और पवित्र मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का संकल्प लिया।
वाराणसी से फाइव स्टार होटल में हुए इन विवाह समारोह में खेल-मनोरंजन और राजनीतिक जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुए। सभी ने नवदंपति को बधाई-शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। भोजपुर फिल्म जगत के पावर स्टार और बीजेपी के विधानपार्षद पवन सिंह आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 9.35.27 AM
पवन सिंह ने जमाया रंग 
सोशल मीडिया पर आकाशदीप की वेडिंग फोटोज और वीडियोज धल्लड़े से वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में पवन सिंह न्यूली मैरिड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह जिस तरह क्रिकेटर की शादी का हिस्सा बने, उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो आकाशदीप से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। आकाशदीप ने भी पवन सिंह के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रखी। वो स्टेज पर पवन सिंह का वेलकम करते दिखे। यही नहीं आकाशदीप ने वेडिंग डे पर पवन सिंह की जमकर तारीफ भी की। क्रिकेटर ने कहा कि आप ने जिस तरह भोजपुरी को आगे लेकर गए,आज हम लोगों को हर जगह सम्मान और गर्व मिलता है। ये सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से है। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, बहुत सौभाग्यशाली हूं। आपको अपनी जिंदगी में सुन पाया, ये बहुत बड़ी बात है।
जवाब में पवन सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ यही जानता हूं और कहना चाहूंगा, आकाश मेरे प्यारे भाई आपके बडे़ भाई होने के नाते यही कहूंगा कि इतने लोगों के बीच में नो थैंक्यू, नो धन्यवाद सिर्फ लव यू। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।
क्रिकेटर की शादी में पवन सिंह को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक ने लिखा कि भोजपुरी सिनेमा और इंडियन क्रिकेटर का मिलन उम्मीद से परे है।अन्य ने लिखा कि पवन भइया किंग। कई लोगों ने फायर लिखा और कुछ ने कहा कि पवन सिंह का कोई जोड़ नहीं है।बता दें कि आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता राज बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं। इस वजह से पवन सिंह से उनका गहरा संबंध है।

See also  राँची में एशिया हॉकी चैंपियन बनेगी टीम इंडिया ? जापान से फ़ाइनल आज, 7 साल बाद गोल्ड की उम्मीद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now