12 साल का बच्चा मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट में फंसा, अंधेरा और गर्मी से होता रहा परेशान, मच गया हड़कंप

12 साल का बच्चा मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट में फंसा, अंधेरा और गर्मी से होता रहा परेशान, मच गया हड़कंप

डेस्कः शुक्रवार की रात करीब एक घंटे तक मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट में 12 साल का बच्चा फंस गया। बच्चे के लिफ्ट में फंसने की सूचना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर खूब हंगामा किया।

धनबाद में ‘आओ फरिया लो’ से शुरू हुआ था ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र बेचन मुखिया का बेटा कपिल कुमार अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने शुक्रवार की रात अस्पाल पहुंचा।अस्पताल में लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर से पांचवें तल पर जा रहा था।लिफ्ट चलने के बाद अचानक बीच में ही रुक गया। अंदर से काफी शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसकी आवाज सुनी। उसने परिचितों को बताया। परिजन अस्पताल के गार्ड को लेकर गए। काफी मशक्कत कर लिफ्ट को सही कराया गया।

See also  एक्शन मोड़ में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, फीस बढ़ोतरी और री एडमिशन को लेकर जारी किया 78 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर के बाद नाबालिग कर रहा था भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

करीब एक घंटे के बाद बालक लिफ्ट से बाहर निकल सका। कपिल ने बताया कि उसकी मां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पांचवें बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर एडमिट है। वह अपनी मां को देखने आया था। ग्राउंड फ्लोर पर वह लिफ्ट पर चढ़ा और थोड़ा सा उपर जाते ही अचानक लिफ्ट फंस गया। पहले तो उसको कुछ समझ नहीं आया। फिर वह लिफ्ट का दरवाजा पीटने लगा।
कपिल ने बताया कि लिफ्ट के अंदर गर्मी और बिजली कट जाने के कारण अंधेरे से वह काफी डर गया था। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद कपिल और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के कई लिफ्ट खराब हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लिफ्ट को ठीक नहीं कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now