लोहरदगा : 68वीं एथलेटिक मीट के दूसरे दिन साइकिल रेस का आयोजन लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया | 25किलोमीटर साइकिल रेस पुरुष वर्ग का भंडरा चट्टी से तथा 10किलोमीटर महिला वर्ग का भंडरा से सुभारम्भ उमेश्वर नाथ तिवारी,संतोष पंडा, संजय कुमार साहू, अनवर खान, अभिजीत पात्रा, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, हाजी अफसर कुरैशी अध्यक्ष स्वागत समिति,कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया |

पुरुष वर्ग में प्रथम लोहरदगा का रामबिलास पासवान, द्वितीय सोमा उरांव सिसई गुमला, तृतीय सहबीर उरांव लोहरदगा, चौथा शंकर उरांव सिसई, पांचवा स्थान विलियम उरांव सिसई गुमला वही महिला वर्ग में नीमा कुमारी लोहरदगा प्रथम, द्वितीय आरती कुमारी गुमला, तृतीय सीता कुमारी साहू निंगनी लोहरदगा, चौथा स्थान शांति कुमारी लावगाई कुडू, पाँचवा स्थान संजो कुमारी सिसई गुमला को प्राप्त हुआ |

वही राइफल सूटिंग में पुरुष वर्ग में प्रथम रोहित साहू लोहरदगा, द्वितीय सुदीप मालाकार धनबाद तृतीय सौरभ साहू लोहरदगा विजेता बने वहीँ महिला वर्ग में प्रथम अनुपमा जाना जमशेदपुर, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी मंन्हो लोहरदगा, तृतीय अंजलि कुमारी राँची विजेता बनी |लॉन्ग जम्प, हाफ स्टेप ऑफ़ जम्प,ऊँची कूद, तीरअंदाजी की प्रतियोगिता के साथ 10हजार मीटर रेस का आयोजन किया गया | तथा गन्य मान्य अतिथि गणों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया |






















