CRPF आईजी साकेत कुमार सिंह ने नक्सलियों को दिया अल्टीमेटम, सरेंडर कर विकास की धारा को चुनें नहीं तो अंजाम भुगते

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

CRPF आईजी साकेत कुमार सिंह ने नक्सलियों को दिया अल्टीमेटम, सरेंडर कर विकास की धारा को चुनें नहीं तो अंजाम भुगते

रांची: सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत कुमार सिंह ने राज्य में सक्रिय बचे हुए माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने नक्सलियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जो माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उन्हें झारखंड सरकार की सरेंडर एवं पुनर्वास नीति के तहत पूरी सुरक्षा, सुविधाएँ और पुनर्वास का अवसर दिया जाएगा।

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया, 15 नक्सली ढेर
आईजी ने स्पष्ट किया कि माओवादी किसी भी नजदीकी सुरक्षा बल कैंप में जाकर आत्मसमर्पण कर सकते हैं और सरेंडर करने वालों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुछ शीर्ष माओवादी नेता युवाओं को गुमराह कर हिंसा के रास्ते पर धकेल रहे हैं, लेकिन हाल के अभियानों ने साबित कर दिया है कि इस रास्ते का अंत केवल विनाश है।

एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर अनल दा की महिला मित्र एनकाउंटर में ढ़ेर
राज्य में सक्रिय माओवादियों की संख्या
आईजी साकेत कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में झारखंड में लगभग 65 माओवादी सक्रिय हैं। जिलावार स्थिति इस प्रकार है:
पश्चिमी सिंहभूम – 48
पलामू – 3
चतरा – 4
हजारीबाग – 2
लातेहार – 4

See also  दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे टाटा स्टील के CEO और MD टीवी नरेंद्रन, हेमंत और कल्पना से की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now