पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़दाहा गांव में निर्माणाधीन पुल कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, इकड़ी नाला पर BGR Coal Company द्वारा पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड सह रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को धमकाते हुए एक पर्ची थमा दी। पर्ची में 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की गई थी। साथ ही रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई


