लातेहारः जिला अंतर्गत टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर स्थित टीपीएसटी रेलवे कोल साइडिंग में बुधवार की मध्यरात्रि में अपराधियों ने उत्पात मचाया। साइडिंग में कोयला अनलोड कर निकल रहे हाइवा (ओडी 09वी 1907) को फूंक डाला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि लगभग आधा दर्जन अपराधियों का समूह सायडिंग पहुंचा। साइडिंग में खड़े एक हाइवा को आग लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद गोलीबारी करते अपराधी वहां से भाग गए। अपराधियों द्वारा टीपीएसटी कोल साइडिंग टोरी में हाइवा फूंकने की सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस के साथ लातेहार जिला से पुलिस के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी स्थानीय पुलिस से घटना की जानकारी लेकर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए निर्देश दिया। तत्पश्चात छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया। अपराधियों द्वारा हाइवा फूंकने की जानकारी के बाद व्यवसायियों में दहशत देखा जा रहा है।

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
राहुल दुबे गैंग ने पर्चा और सोशल मीडिया पर ली घटना की जिम्मेवारी
टीपीएसटी कोल साइडिंग में हाइवा जलाने और गोलीबारी की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। पर्चा छोड़ने के साथ सोशल मीडिया पर भी घटना की जिम्मेवारी ली है। चंदवा, बालूमाथ, चतरा, लातेहार के सभी कोयला कारोबारियों को चेताते हुए कहा है कि बिना मुझ से प्रदीप गंझू, राहुल दुबे से मैनेज किए अपना सारा काम बंद कर दें, वरना आगे आपलोगों की खोपड़ी खोल दी जाएगी। पर्ची में लिखा है कि राहुल दुबे इस घटना को अंजाम देती है। रंजीत गुप्ता को चेतावनी दी जाती है कि अगर बिना बात किए काम चालू किया तो इससे भी बुरा होगा।
मंईयां योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिहार और पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने लिया लाभ, FIR दर्ज
डीआईजी नौशाद आलम ने कहा है कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। क्षेत्र में कार्य करने वाले ठेकेदार, व्यवसायी और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर है। डीआईजी ने आम लोगों से पुलिस को सहयोग करने और किसी तरह की जानकारी की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
झारखंड में जान हथेली पर रखकर पार कर रहे लोग पुल, जरा सी चूक और समझो…देखिए रौंगटे खड़े करने वाला VIDEO
बता दें कि तीन दिन पहले भी अपराधियों ने बरियातू थाना क्षेत्र के फुलबसिया रेलवे साइडिंग के पास एक हाइवा जला दिया था। घटना के बाद अपराधियों ने पर्चा फेंककर घटना की ज़िम्मेदारी भी ली थी अपराधियों ने कुछ कोयला व्यापारियों को धमकी भी दी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने कोयला व्यवसाय से रंगदारी वसूलने के इरादे से दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया होगा।



