डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। करजा थाने के बड़कागांव हाईस्कूल के समीप एक गैस एजेंसी पर शनिवार की शाम करीब 6:15 बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूट के विरोध पर एजेंसी संचालक जगरनाथ शाही के पुत्र अभिनव कुमार उर्फ धीरज कुमार शाही (30) को दो गोली मार दी और कैश लूटकर फरार हो गए। एक गोली गर्दन में लगी है। दूसरी गोली सीने में लगी है, जो फंसी हुई है। चार बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। तीन अंदर घुसे थे और दो बाहर खड़े थे।
बेटे की छठी का न्योता नहीं दिया, तो बिहार में गुस्साए पड़ोसी ने बाप को मार दी गोली
चश्मदीदों के मुताबिक, पांच बदमाश चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एजेंसी पहुंचे थे। उनमें से तीन बाहर निगरानी में खड़े रहे जबकि दो बदमाश अंदर घुस गए। उन्होंने संचालक से पैसे की मांग की, और विरोध करने पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो गोलियां अभिनव को लगीं। गोलीबारी के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन
आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने एजेंसी में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एजेंसी के मैनेजर अभय कुमार किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हाईस्कूल के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गए।
झारखंड में बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, युवकों को डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका
एजेंसी के एक कर्मचारी जोगिंदर तिवारी के अनुसार, भीतर घुसे दोनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जबकि बाहर खड़े तीनों के चेहरे खुले थे। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। करजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की तलाश तेज़ कर दी गई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि अपराधियों के संभावित रूटों पर छापेमारी चल रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि बदमाश कितनी राशि लूट कर ले गए।




