कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी में ऑडियो-वीडियो लीक प्रकरण पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पूरे प्रकरण में कहा है कि जो लोग बिरसा कांग्रेस और विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगे हुए थे, वही लोग उनके विरुद्ध षड्यंत्र कर रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण को उन्होंने एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद से एक विशेष लाबी लगातार उन्हें बदनाम करने और रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लाबी उनके पार्टी में शामिल होने का भी विरोध कर रही थी।
प्रदीप यादव ने स्पष्ट किया कि जनता के हित से जुड़े सवाल उठाने से वह पीछे नहीं हटेंगे और जब तक जीवित रहेंगे, जनता की आवाज बनकर मजबूती से खड़े रहेंगे।
मानगो थाना में युवकों का उत्पात, पुलिसकर्मियों के साथ की धक्का-मुक्की; वायरलेस सेट तोड़ा
सीसीटीवी फुटेज को लेकर उनके विरुद्ध गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो 10 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे का है, जब विधानसभा परिसर में विधायक, मीडिया और प्रशासनिक कर्मियों की नियमित मौजूदगी रहती है।
यह कोई सुनसान या गोपनीय स्थान नहीं, बल्कि उसी गेट के सामने का क्षेत्र है, जहां से प्रतिदिन सभी विधायक आवागमन करते हैं। इसी सार्वजनिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिना उनका पक्ष जाने एकतरफा ढंग से आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि पीड़ादायक भी है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह दावा कि वह बाबूलाल मरांडी को कोई पेनड्राइव सौंप रहे थे, पूरी तरह असत्य, निराधार और काल्पनिक है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों के बीच बातचीत एक खबर को लेकर हो रही थी। उक्त विषय को वह स्वयं भी विधानसभा में उठाने वाले थे, लेकिन बाबूलाल मरांडी पहले ही उसे सदन में उठा चुके थे।
बातचीत विधानसभा के सार्वजनिक गलियारे में दिन के उजाले में हुई। उनके एक हाथ में मोबाइल और अखबार था, जबकि दूसरे हाथ में रुमाल। चारों ओर सीसीटीवी कैमरे, मीडिया, पुलिस और कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई अनुचित मंशा होती तो क्या इतनी सार्वजनिक जगह पर ऐसा किया जाता, जिसकी फुटेज अगले ही दिन सामने आ जाए?
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी प्रदीप यादव से कोई पेनड्राइव मिलने का खंडन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में शायद ही कोई ऐसा विधायक है, जो मुझको जानता नहीं और मुझसे बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि नाम तो नहीं बताऊंगा। लेकिन मेरे पास जो सबूत हैं, वह मीडिया के कुछ साथियों से ही मिला है।
सारंडा में दो IED विस्फोट, कोबरा बटालियलन के 2 जवान घायल, रांची किये गए एयरलिफ्ट








