कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से ED ने की 6 घंटे की पूछताछ, तीसरे दिन भी जारी रहेगी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2024

रांची : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में करीब 6 घंटे की पूछताछ की गई। दोपहर तीन बजे करीब अंबा प्रसाद ईडी ऑफिस पहुंची थी। ईडी की टीम बुधवार को भी उनसे पूछताछ करेगी। लगातार तीसरे दिन ईडी की टीम उनसे बालू के अवैध खनन, जमीन हड़पने और लेवी के मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
ईडी ने इससे पहले उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके भाई अंकित से भी इस मामले पर पूछताछ की थी। ईडी ने अंबा प्रसाद के जब्त सारे मोबाइल का डाटा रिट्रीव कराया । वहीं ईडी ऑफिस के बाहर मीडिया से अंबा प्रसाद ने कहा कि ईडी ने ज्यादातर प्रश्न उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किए, जो उनसे जब्त किए गए थे । अंकित के मोबाइल का डाटा भी रिट्रीव करा बालू कारोबार से हुई आय पर सवाल किए गए।

See also  बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन, 18 जिलों में 6 नवंबर को मतदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now