रांचीः असम में होने वाले विधानसभा चुनाव ने झारखंड की राजनीति को भी गर्मा दी है। एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 21 उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस गठबंधन अपने पांच सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें झारखंड के चार नेता शामिल है।
JMM के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में मामला दर्ज, CM को भी भेजी गई शिकायत
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल, असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगई, बिहार से युवा चेहरा कन्हैया कुमार शामिल है। इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है। असम के 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।







